एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

विपक्ष की मानसिकता सदैव रही है  महिला विरोधी – सुनील सैनी 

 

कमल मिश्रा 

हरिद्वार। उत्तराखंड  सरकार के  राज्य मंत्री सुनील सैनी  ने कहा  कि महिला सम्मान बिल पर विपक्ष का गहरा आघात है, विपक्ष की मानसिकता सदैव महिला विरोधी रही है विपक्ष ने देश की आधी आबादी के अधिकार और सम्मान पर गहरा आघात किया है l

सुनील सैनी  ने कहा कि  कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने माता और बहनों के सर्वांगीण विकास पर उन्हें उचित भागीदारी देने के लिए महिला आरक्षण बिल का मसौदा रखा, विपक्ष ने अपनी नकारात्मक सोच से इसे विफल करने का गलत प्रयास किया , विपक्ष की यह गहरी चाल देश की नारी शक्ति को कमजोर करने की एक कोशिश थी जिसे देश की जनता एवं मातृशक्ति कभी माफ नहीं करेगी l

प्रधानमंत्री जी निरंतर बहनों/मातृशक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं जैसे उज्ज्वला योजना , प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आदि अनेक योजनाएं मातृशक्ति के लिए है सुनील सैनी  ने कहा जिस देश की मातृशक्ति मजबूत होगी वह देश भी मजबूत होगा हमें इसको ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए परंतु विपक्ष ने मातृशक्ति के प्रति अपनी मानसिकता दर्शा दी है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!