हरिद्वार

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा संगठन  अब जनप्रतिनिधियों के माध्यम से  मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री  को प्रेषित  करेंगे ज्ञापन 

कमल मिश्रा 

हरिद्वार।  चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड दिनांक 19 अगस्त से तीसरे चरण में अपनी मांगो के निस्तारण के संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा  ने बताया कि सभी कर्मचारी गण अपनी मांगों को लेकर विधायक,  मेयर,जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ज्ञापन  मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री  को प्रेषित करेंगे।

मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री  का समय मिलते ही महानिदेशालय द्वारा 10 वर्षों के शोषण, उत्पीड़न का कच्चा चिट्ठा मुख्यमंत्री  के सामने खोला जाएगा।

उन्होंने बताया कि   दिनांक 18 अगस्त को प्रदेश के समस्त स्वास्थ्य विभाग जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रमुख अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, परिसर निदेशक के माध्यम से ज्ञापन महानिदेशक महोदया, कुलपति, कुलसचिव को भेजा गया।

महामंत्री सुनील अधिकारी, जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी, महेंद्र पड़ियार, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा, जिलामंत्री टिहरी, जिलामंत्री हरिद्वार ने कहा कि प्रदेश के पदाधिकारियों ने आंदोलन के दूसरे चरण में प्रमुख अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के माध्यम से महानिदेशक महोदया, कुलपति, कुलसचिव को ज्ञापन प्रेषित कर दिए गए हैं कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण हेतु अभी तक महानिदेशालय/शासन द्वारा कोई सकारात्मक वार्ता, निस्तारण नहीं किया जा रहा है प्रदेश का कर्मचारी आक्रोशित है जल्द ही महानिदेशक महोदया के कार्यालय का घेराव किया जाएगा और वही धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व स्वास्थ्य महानिदेशालय देहरादून का होगा।

प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर, प्रदेश संगठन सचिव दिनेश गुसाईं, विपिन नेगी, जिलाध्यक्ष नवीन नवानी ने कहा कि कर्मचारियों के सब्र का इम्तहान महानिदेशालय द्वारा लिया जा रहा है कर्मचारियों नियम से और शांतिपूर्वक आंदोलन चला रहे हैं किंतु महानिदेशालय देहरादून उनकी मांगो को अनसुना कर कान में रुई डालकर बैठा है जो कि न्यायोचित प्रतीत नहीं होता है इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी से समय मांगा गया है समय जल्द ही मिलते ही इस संबंध मे माननीय मुख्यमंत्री माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी को जो दस वर्षों से महानिदेशालय/शासन द्वारा हमारा उत्पीड़न/शोषण किया जा रहा है सब माननीय को बताकर इस संबंध में कार्यवाही का अनुरोध किया जाएगा संगठन को 200 पदोन्नति से कम कुछ मंजूर नहीं है इस संबंध में तत्काल कार्यवाही कर निस्तारण किया जाना चाहिए।

ज्ञापन देने वालों में दिनेश लखेड़ा, राकेश भंवर, मूलचंद चौधरी, महेंद्र पड़ियार, पुरण सतवाल, त्रिलोक सिंह भोपाल शाह, राजेंद्र तेश्वर, अर्जुन पड़ियार, नवीन नवानी, रामप्रकाश भट्ट, ताजबर सिंह, मनीष पंवार अनिल कुमार इत्यादि शामिल रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!