बजट–पूर्व संवाद’ कार्यक्रम में मेयर शंभू पासवान की सहभागिता, जनहित के रखे सुझाव

कमल मिश्रा
ऋषिकेश | दिनांक: 20 फरवरी 2026
ऋषिकेश स्थित रांसी स्टेडियम, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित ‘बजट–पूर्व संवाद’ कार्यक्रम में मेयर शंभू पासवान, नगर निगम ऋषिकेश ने सहभागिता करते हुए नगर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी बजट से पूर्व विभिन्न वर्गों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, युवाओं, महिला समूहों एवं सामाजिक संगठनों से सुझाव प्राप्त कर जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

इस अवसर पर मेयर शंभू पासवान ने नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था, पार्किंग सुविधाओं के विस्तार, यातायात सुधार, पर्यटन विकास तथा जनसुविधाओं में वृद्धि संबंधी प्रस्ताव रखे।
मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि प्रदेश का आगामी बजट जनभावनाओं के अनुरूप तथा विकासोन्मुखी होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विकास योजनाओं का भी उल्लेख किया गया तथा उत्तराखंड को विकास के नए आयाम देने का संकल्प दोहराया गया।
मेयर शंभू पासवान ने कहा कि यह संवाद कार्यक्रम पारदर्शी एवं सहभागी शासन की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिससे स्थानीय निकायों की आवश्यकताओं को सीधे सरकार तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।




