यूजर टैक्स को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने नगर निगम के फैसला का किया विरोध

इमरान देशभक्त
रुड़की। नगर निगम व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं घरों पर लगाए जाने वाले यूजर टैक्स के विरोध में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कर इसका विरोध किया गया।जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा की व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं घरों पर यूजर टैक्स के नाम पर जो टैक्स नगर निगम द्वारा लगाया जा रहा है वह गलत है,क्योंकि इसका विरोध पहले भी हो चुका है और पहले भी यह कर वापस ले लिया गया था।जब समाज में किसी कानून का विरोध हो तो उसकी गहनता से जांच की जानी चाहिए।
रुड़की के समस्त व्यापारी एवं नागरिक इसका विरोध कर रहे हैं।अपील करते हुए कहा कि हमारी रुड़की नगर की प्रथम महिला मेयर श्रीमती अनीता ललित कुमार अग्रवाल लगाए जाने वाले टैक्स को वापस ले।प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिदिन मंडल नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे टैक्स का विरोध करता है।जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ने कहा कि अगर यह यूजर टैक्स के नाम पर की जाने वाली अवैध वसूली को नहीं रोका जाता है,तो हम लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे,इसके लिए कदम दर कदम योजना बनाई गई है,जिसमें सबसे पहले नगर आयुक्त एवं मेयर से बात करके हल निकालने की कोशिश की जाएगी।अगर वार्ता विफल रहती है तो एक दिन का सांकेतिक धरना नगर निगम के सामने होगा,अगर तब भी हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो एक बड़ा आंदोलन व्यापारी समाज द्वारा किया जाएगा।जिला उपाध्यक्ष प्रमोद रस्तोगी ने कहा कि अगर यह यूजर टैक्स वापस नहीं होता है,तो हम प्रदेश सरकार एवं नगर निगम की लोकल सरकार की ईट से ईट बजा देंगे।चाहे हमें कितने भी दिन बाजार बंद करना पड़े हम इस टैक्स को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज,जिला मंत्री अनूप राणा,राकेश बजाज,संजय कुमार,शिवकुमार कार्यकारिणी सदस्य अनुज कुमार आदि व्यापारी प्रमुख रूप से रहे।




