उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

आईटीसी मिशन सुनहरा कल के द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र जमालपुर खुर्द के कायाकल्प कार्यो का भव्य लोकार्पण 

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

हरिद्वार 25 फरवरी।   राजकीय प्राथमिक विद्यालय जमालपुर खुर्द, राजकीय उच्च कन्या विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र के सौंदर्यीकरण एवं कायाकल्प कार्यों का भव्य लोकार्पण जनपद के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, सीडीपीओ सुलेखा सहगल, परियोजना प्रबंधक रीप संजय सक्सेना, ITC Limited के महाप्रबंधक अनंत महेश्वरी, सीएसआर प्रमुख पमेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इन विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी का कायाकल्प आईटीसी मिशन सुनहरा कल की सहयोगी संस्था श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के द्वारा किया गया है। इस परियोजना के तहत विद्यालय परिसर का व्यापक सौंदर्यीकरण, रंग-रोगन, शिक्षण-सामग्री आधारित टीएलएम पेंटिंग तथा ऑफ-ग्रिड सोलर लाइट की स्थापना की गई है। प्रत्येक कक्षा में ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक टीएलएम पेंटिंग्स बनाई गई हैं, जो बच्चों के समग्र शैक्षिक विकास में सहायक सिद्ध होंगी।

उद्घाटन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. मिश्र ने  कहा कि मिशन सुनहरा कल का यह प्रयास समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में किया गया कार्य अत्यंत उत्कृष्ट एवं सराहनीय है। कक्षाओं में की गई टीएलएम पेंटिंग्स ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ बच्चों को रचनात्मक सोच के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर कठिन परिश्रम करें और देश व प्रदेश का नाम रोशन करें। साथ ही स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने  कहा कि आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा किए गए कायाकल्प कार्यों से विद्यालय अत्यंत सुंदर एवं प्रेरणादायी वातावरण में परिवर्तित हो गया है। उन्होंने शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे विद्यालय की इस गरिमा को बनाए रखें तथा विद्यार्थियों को परिश्रम एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों का गृहकार्य विद्यालय में ही पूर्ण कराया जाए, जिससे उनकी शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके समर्पण एवं सेवाभाव का प्रतीक रहा।

समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने आईटीसी मिशन सुनहरा कल की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे शिक्षा एवं सामुदायिक विकास की दिशा में एक अनुकरणीय कदम बताया।

आज के कार्यक्रम में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के साथ कार्य कर रही संस्थाओं— प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन पीएफ लोक मित्र मैजिक बस प्रथम इन्फोटेक एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. पंत परियोजना प्रबंधक, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम एवं दीनानाथ सरोज लोकेशन मैनेजर, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!