एक्सक्लूसिव खबरेंबागेश्वर

जिला अस्पताल बागेश्वर को मिला विशेषज्ञ चिकित्सक, मरीजों को मिलेगी सुविधाएं

उत्तराखंड उवाच ब्यूरो 

बागेश्वर, 15 अप्रैल 2026 ।

जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग द्वारा जिला अस्पताल बागेश्वर में एक नए विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा डॉ. गौरव सिंह कैड़ा को उनकी पीजी शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत जिला चिकित्सालय बागेश्वर में नियुक्त किया गया है।

डॉ. कैड़ा पूर्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालाखेत, बेतालघाट (जनपद नैनीताल) में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। उनकी इस नई तैनाती को राज्यपाल की ओर से सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस उच्च शिक्षित विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति से बागेश्वर जनपद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर एवं विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उपचार की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आने की अपेक्षा है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!