एक्सक्लूसिव खबरेंबागेश्वर

जनगणना 2027 की तैयारियांयों में तेजी लाने के  लिए दिए दिशा निर्देश 

 

बागेश्वर, 15 अप्रैल 2026।

जनगणना 2027 के कार्यों को समयबद्ध एवं सटीक रूप से पूर्ण करने हेतु जनपद में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल ने वर्चुअल माध्यम से एचएलबीसी पोर्टल पर प्रगति की समीक्षा करते हुए चार्ज अधिकारियों को जीओ-टैगिंग एवं सीमांकन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी निरंतर संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें कार्मिकों को डेटा संकलन, मोबाइल ऐप एवं पोर्टल के प्रभावी उपयोग के साथ फील्ड स्तर पर शुद्धता सुनिश्चित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशासन ने आमजन से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। नागरिकों से विशेष रूप से अनुरोध किया गया है कि वे 10 से 24 अप्रैल तक उपलब्ध ‘स्व-गणना’ सुविधा का अधिकतम उपयोग करते हुए पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें तथा प्राप्त आईडी को सुरक्षित रखें।

सटीक आंकड़ों के आधार पर ही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है, इसलिए सभी जनपदवासियों से सहयोग अपेक्षित है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!