प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माँ गंगा तट पर किया दुग्धाभिषेक

उत्तराखंड उवाच (कमल मिश्रा)
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी में सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा का कीर्तिमान बनाने पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं और लम्बे समय तक नेतृत्व की कामना के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोविन्द घाट पर माँ गंगा का दुग्धाभिषेक किया।
इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा की निरन्तर बिना थके बिना रूके कोई छुट्टी लिए बिना प्रत्येक क्षण देश को समर्पित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के जो अनवरत कार्य किए वे पूरे विश्व के लिए एक मिसाल हैं। उनहोंने कहा कि 12 साल प्रधानमंत्री और उससे पूर्व गुजरात के मुख्यमंत्री के रुप में मोदी जी नए भारत का निर्माण किया है और निश्चित ही उनके पुरूषारथ एंव दूरदरशिता से भारत विकसित राष्ट्र बनकर रहेगा।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
इस अवसर पर विक्रम भुल्लर, युधिष्ठिर वालिया, रविकांत मलिक ,अंशुल शर्मा, पंकज चौहान, देव विख्यात भाटी, रवि वर्मा ,आदित्य मलिक, नीरज प्रेमी, बिंदरपाल, सौरभ चौहान गौरव चौहान, रोहन भारद्वाज, राहुल शर्मा, सतीश नामदेव, नमन सैनी ,चेतन यादव ,सागर सैनी, विनीत यादव, मनमोहन जोशी, आयुष राही ,ललित सैनी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




