रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दबोचे 02 वारण्टी

कमल मिश्रा
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा वारण्टियो के विरूद्ध जनपद एवं गैर जनपदो में लगातार दबिशे देकर ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है। जिससे अपराधियो में खौफ का माहौल है एवं कुछ अपराधी स्वयं कोर्ट में सरेण्डर भी कर रहे है।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि रानीपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये 26.08.2026 एवं आज 27.08.2026 को भी वाण्टियो की धरपकड हेतु टीमें बनाकर दबिशें दी गयी, जिसमें पुलिस टीमो द्वारा मा0 न्यायालय से जारी निम्न 02 वारण्टियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है । गिरफ्तार किए गए वारंटी में पहला मांगा पुत्र चमोला निवासी अन्न्की थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 59 वर्ष सम्बन्धित वाद संख्या 885/15, और दूसरा संजय पुत्र सुलेख निवासी रावली महदूद कोतवाली पंचायती घर के पास थाना सिडकुल उम्र 32 वर्ष सम्बन्धित वाद संख्या 127/2022 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट है।
वारंटी गिरफ्तार करने वाली टीम में अ0उ0नि0 राकेश सिंह, चौकी प्रभारी सुमननगर, कोतवाली रानीपुर, अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल, कोतवाली रानीपुर, का0 780 जयदेव, कोतवाली रानीपु का0 721 महेन्द्र तोमर, कोतवाली रानीपुर का0 1114 संजय रावत, कोतवाली रानीपुर आदि मौजूद रहे हो



