चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुदेव की चरण पादुका के साथ चिन्मय अमृत यात्रा पहुंची हरिद्वार
चिन्मय डिग्री कॉलेज परिसर में अमृत यात्रा महोत्सव का किया गया भव्य स्वागत

कमल मिश्रा
हरिद्वार। चिन्मय मिशन के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर देशभर में चल रही चिन्मय अमृत यात्रा शुक्रवार को चिन्मय डिग्री कॉलेज परिसर में पहुंची।
चिन्मय अमृत यात्रा का महाविद्यालय आगमन पर मुख्य द्वार पर मंत्रोच्चार के साथ भव्य स्वागत किया गया।


आपको बताते चले की इस अमृत यात्रा में पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद की चरण पादुकाओं के साथ साथ दैनिक जीवन में उनके द्वारा उपयोग की जाने वाली सभी वस्तुओं को विशेष धरोहर के रूप में संग्रहित कर इस यात्रा में शामिल किया गया है।

चिन्मय अमृत यात्रा में ब्रह्मचारी, स्वामिनी एवं चिन्मय युवा केंद्र की टीम मौजूद रही।
दीप प्रज्वलन एवं चरण पादुकाओं के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर स्वामिनी तारिणी ने कहा कि इस चिन्मय अमृत यात्रा का उद्देश्य चिन्मय मिशन के 75 वर्षों की आध्यात्मिक एवं ज्ञान की परंपरा को जन जन तक पहुंचाने का है और साथ ही आज की युवा पीढ़ी की जागृत करना है।
स्वामी चिन्मयानंद जी ने अपना संपूर्ण जीवन अध्यात्म और गीता के ज्ञान को आम जन तक पहुंचाने का अथक प्रयास किया है। उनके द्वारा सरल भाषा में बताया गया भागवत गीता का ज्ञान पूरे जीवन जीने का सार बताता है।

उन्होंने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद एक सरल स्वभाव के व्यक्तित्व थे उन्होंने देश में कई स्कूल ओर कॉलेज की स्थापना की जिसमें चिन्मय डिग्री कॉलेज भी एक है।
उन्होंने एक विशेष तथ्य शेयर किया कि पूरे भारत भर में 295 दिनों की इस अमृत यात्रा महोत्सव में अमृत यात्रा में वाहन चालने का कार्य चिन्मय युवा केंद्र की टीम ही कर रही है। कोई भी स्पेशल ड्राइवर नहीं है। जिसमें युवा ओर युवतियां भी शामिल है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव आलोक शुक्ला ने कहा कि हमारी भारत भूमि धन्य है जिसमें स्वामी चिन्मयानंद जैसी महान विभूति ने जन्म लिया और साथ ही हमारा सौभाग्य भी है की हमारे महाविद्यालय चिन्मय डिग्री कॉलेज की नींव का पहला पत्थर भी स्वामी चिन्मयानंद जी के द्वारा रखा गया था।
प्राचार्य डॉ आलोक अग्रवाल ने इस अमृत यात्रा में पहुंचे सभी का आभार करते हुए कहा कि आज हमारे महाविद्यालय परिसर में पहुंची इस अमृत यात्रा से कॉलेज ने एक नई ऊर्जा के संचार हुआ है।
मंच का सफल संचालन एसएफएस डायरेक्टर मधु शर्मा ने किया ।
कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

आज के चिन्मय अमृत यात्रा महोत्सव में मुख्य रूप से सभी शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र छात्राएं मौजूद रही।




