हरिद्वार

ITC मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा जिला शिक्षा कार्यालय में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम  किया गया आयोजित 

कमल मिश्रा 

रोशनाबाद, हरिद्वार, 12 अक्टूबर। ITC मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा  जिला शिक्षा कार्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार में TaRL (Teaching at the Right Level – उचित स्तर पर शिक्षण) विषय पर एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बहादराबाद विकासखंड के 25 प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  माया देवी, वित्त अधिकारी, बेसिक*ल  उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को बच्चों के वास्तविक शैक्षिक स्तर के अनुरूप शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने तथा उनकी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN – Foundational Literacy and Numeracy) को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित करना था।

प्रशिक्षण के दौरान TaRL पद्धति को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 तथा FLN के लक्ष्यों से जोड़ते हुए विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों को बताया गया कि बच्चों के अधिगम स्तर का आकलन कर उन्हें उनके वर्तमान शैक्षिक स्तर के अनुसार समूहों में विभाजित करना और उपयुक्त शिक्षण गतिविधियों एवं पठन सामग्री के माध्यम से सीखने के अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। इससे बच्चों की बुनियादी दक्षताओं में सुधार लाने तथा सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और बाल-केंद्रित बनाने में सहायता मिलती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!