हरिद्वार

वन विभाग की टाल मटोली को लेकर जिलाधिकारी को  शिकायती पत्र देंगे मेला चिकित्सालय परिवार  कर्मचारी

उत्तराखण्ड उवाच ब्यूरो 

हरिद्वार।   वन विभाग की लापरवाही को लेकर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड द्वारा जिलाधिकारी महोदय को संबोधन पत्र दिया जाएगा जिसमें वन विभाग की टाल मटोली लापरवाही मेला चिकित्सालय हरिद्वार के परिसर में रहने वाले जिनके घर बिल्कुल जंगल से सटे होने कारण पेड़ो का आवासों के ऊपर झुके रहने के कारण जंगल से सांप, अजगर एवं अन्य विषैले जानवरों का भय बना रहता है और आवासीय परिसर से एक विशालकाय पेड़ सुखा हुआ है जिसे कई महीने हो गए हैं उसमें दीमक लगने के कारण वो जर्जर हो गया है जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का सबक बन सकता है किंतु वन विभाग को कई पत्र देने के बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए  प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने बताया कि पूर्व में भी पत्राचार के माध्यम से वन्य जीव प्रतिपालक को पत्र देकर पेड़ों के टहनियों की छटाइ करवाने का अनुरोध किया गया है किंतु उनके द्वारा कहा जाता है कि सब अपने स्तर से करवा लीजिये हम आदमी भेजेंगे उसको भी खर्चा देना पड़ेगा अभी 09-10-26 को पत्र देने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही वन विभाग द्वारा नहीं की गई है जो कि न्यायोचित नहीं है । उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के परिवार इस कारण से भय ग्रस्त हैं जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध कर इस संबंध में हस्तक्षेप की मांग की गई है। मेला चिकित्सालय परिसर हरिद्वार में रहने वाले परिवार में दिनेश लखेड़ा, नितिन, विक्रम राणा, मूलचंद चौधरी, रुपेश, राय सिंह, अर्पित, केदार सिंह मुनेश इत्यादि ने जंगल में तारबाड़, और सुरक्षा की मांग की है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!