भव्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ, स्थानीय बाल कलाकारों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

कमल मिश्रा
हरिद्वार। भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में भेल फाउंड्री गेट, धीरवाली रोड पर आयोजित भागीरथ महोत्सव मेला 2026( 03 अक्टूबर से 06नवंबर 2026) में आज सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर स्थानीय बाल कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड वर्कर्स ट्रेड यूनियन के महामंत्री आदरणीय श्री विकास सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यवाहक अध्यक्ष श्री रवि कश्यप, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सुभाष पुरोहित, उपाध्यक्ष श्री संदीप सिंहानिया, उपाध्यक्ष श्री सत्येंद्र प्रताप सिंह, सचिव श्री अरुण कुमार यादव, सचिव श्री राकेश मालवीय तथा बायो मेड कंपनी के प्रबंधक श्री रन विवेक सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इस अवसर पर भागीरथ महोत्सव के अध्यक्ष श्री मनोज यादव, उपाध्यक्ष श्री तरुण कुमार शुक्ल, श्री विकास कुचेरिया, पंडित शिवनारायण शर्मा, श्री सुधीर धस्माना, राम चन्द्र यादव, विनोद शाक्य, आशीष शुक्ल, राकेश रोशन, रविंद्र सिंह उछौली, हिमांशु सैनी,हरीश साहु, विमलेश कुशवाहा, मनोज मांझी, राम ललित जी सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय बाल कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला, प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने मेले में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष श्री मनोज यादव, उपाध्यक्ष श्री तरुण कुमार शुक्ल एवं समस्त टीम भागीरथ परिवार ने सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए सुखद अनुभूति, सम्मान और प्रेरणा का विषय है।
समिति ने आशा व्यक्त की कि सभी के सहयोग, स्नेह और मार्गदर्शन से भागीरथ महोत्सव मेला सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और आपसी भाईचारे का संदेश निरंतर प्रसारित करता रहेगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की टीम संयोजक संतोष साहु व रविंद्र यादव व विकास कुचेरिया जी ने सभी से अपील कि मेले मे आकर अपने बच्चो के द्वारा की जा रही प्रस्तुतियो व 19 अक्टूबर तक चलने वाले गरबा डांस का आनन्द ले।
समिति के सचिव परमाल सिंह जी ने बताया कि मेले मे सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा गार्ड व सी सी टी वी कैमरे लगाये गये है।
भागीरथ मेले के कोषाध्यक्ष प्ररवीन बरदिया ने बताया कि मेले मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक मंच दुर्गा जी की प्रतिमा, गरबा डांस, जल परी, मारुति सर्कस, भूत बंगला , विभिन्न तरह की दुकाने है।





