हरिद्वार

राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक कौशिक ने की जिला कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा

उत्तराखंड उवाच ब्यूरो 

हरिद्वार। राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक जी की संस्तूति पर जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा ने श्रवणनाथ नगर स्थित अंतर्मन होटल में राष्ट्रीय सावक मंच की जिला कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल यादव, जिला उपाध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा, जिला महासचिव राजू बक्शी, जिला महामंत्री संगठन महंत दिनेशदास जी महाराज, जिला सचिव अनिल सिंघल, जिला संगठन सचिव मनीष रस्तोगी, जिला मीडिया प्रभारी विजय बंसल, जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र सैनी, शाहिद 11 कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किऐ!

सावक मंच के जिला संयोजक चंद्रमोहन कौशिक एवं जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया!

चंद्रमोहन कौशिक ने नवनियुक्त पदाधिकारियो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी प्रतिभाशाली ऊर्जावान है और सब की प्रतिभा का लाभ हरिद्वार की जनसमस्याओं के निराकरण हेतु सावक मंच को प्राप्त होता रहेगा और सभी ऊर्जावान साथी तीर्थनगरी हरिद्वार के लिए जनहित कार्य करते हुए सावक मंच को मजबूती प्रदान करेंगे!

सावक मंच के जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा ने कहा कि संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ता साथी होते हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी संगठन हित में कार्य करते हुए तीर्थनगरी हरिद्वार की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव कार्य करते रहेंगे आप सभी को नए दायित्व की शुभकामनाएं!

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष शरद अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष शिवम कौशिक, सनी भाटिया, अनुपम भाटिया, जयलाल बाली, दीपक बख्शी, ललित सचदेवा, नवीन भाटिया, राजपाल, विक्रम नेगी आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!