हरिद्वार

गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के तत्वावधान मे आयोजित अन्तर संकाय कब्डडी प्रतियोगिता का समापन

कमल मिश्रा 

हरिद्वार-22 अक्टूबर 2026। खिलाडी किसी शिक्षण संस्थान की बिल्डिंग का वह स्तम्भ है, जिसके बल पर संस्थान की उन्नति एवं प्रगति का आंकलन सम्भव है। खेलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली उपलब्धि किसी भी शिक्षण संस्थान स्थायी एसेट होता है। गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के तत्वावधान मे आयोजित अन्तर संकाय कब्डडी प्रतियोगिता का समापन दयानंद स्टेडियम के कब्डडी इन्डोर हॉल मे हुआ।

जिसमे प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बी0टैक0 पेथर तथा बी0पी0एड0 रॉयल के मध्य खेला गया। बी0पी0एड0 रॉयल ने बी0टैक पेथर को 28-22 के अन्तर से परास्त करके अन्तर संकाय प्रतियोगिता के अगले राउन्ड मे प्रवेश किया। वही दूसरा मुकाबला योग एवं शारीरिक शिक्षा संकाय की संयुक्त टीम (रेेजर हीटर) तथा बी0टैक ईगल के मध्य खेला गया, जिसमे बी0टैक ईगल 26-22 से विजयी रही। दोपहर बाद खेले गये फाईनल मुकाबले मे बी0पी0एड रॉयल ने बी0टैक ईगल को 34-09 के अन्तर से परास्त करके रनिंग ट्राफी पर कब्जा करते हुये 2026 का टाईटल खिताब हासिल किया। इस अवसर पर उप परीक्षा नियंत्रक प्रो0 कुशवाहा दलीप ने टीमों को सम्बोधित करते हुये कहॉ कि खेल मे विजय प्राप्त करना खिलाडी के निरन्तर परिश्रम का प्रतिफल होता है। जिसका उल्लास खिलाडी को ताजगी प्रदान करके परिश्रम की गति को तेज करता है। इसलिए खिलाडी को जीवन मे निरन्तर अभ्यास को महत्व देना चाहिए। प्रो0 विवेक गोयल ने कहॉ कि खिलाडी खेल तथा शिक्षण संस्थान की शान होते है। जिसका कोई मोल नही लगाया जा सकता है। अतिथियों का स्वागत करते हुये प्रभारी, शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग डॉ0 शिवकुमार चौहान ने कहॉ कि गुरूकुल का बातावरण एवं संसाधन सदैव खिलाडियों के अनुकूल है। जिसमे समयानुसार सुधार के लिए विश्वविद्यालय का सहयोग प्राप्त होता रहता है। खिलाडी को खेल मे मेहनत के अवसर प्रदान करने को विभाग सदैव अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार द्वारा सम्पन्न हुआ। विजेता टीम बी0पी0एड रॉयल को ट्राफी प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ0 अनुज कुमार, दुष्यन्त सिंह राणा, डॉ0 प्रणवीर सिंह, डॉ0 प्रदीप कुमार, अश्वनी कुमार, कुलदीप रतूडी सहित शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं संकायों के छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!