हरिद्वार

मां गंगा की निर्मलता बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य: अविनाश भदोरिया

महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने गोविंदपुरी घाट पर चलाया गंगा स्वच्छता अभियान

 

कमल मिश्रा

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मेला अधिकारी सोनिका के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया के नेतृत्व में महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा गोविंदपुरी घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से मां गंगा की स्वच्छता, निर्मलता एवं संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया ने कहा कि वर्षभर देश-विदेश से श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। लेकिन स्नान एवं धार्मिक गतिविधियों के बाद घाटों पर रह जाने वाली पूजन सामग्री और अन्य कचरा गंगा को प्रदूषित करता है। उन्होंने कहा कि मां गंगा की निर्मल धारा को बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अपील की कि गंगा में कूड़ा, प्लास्टिक एवं पूजन सामग्री न डालें, घाटों को स्वच्छ रखें तथा स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाएं। गंगा की स्वच्छता हमारी आस्था, संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ी है।

अभियान में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रिय बंधु, समिति सदस्य एवं पूर्व लोकपाल सुनीता चौधरी, सदस्य दिनेश शर्मा, बेबीनाज, सोनिका, डीसीपीयू, चाइल्डलाइन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!