हरिद्वार

प्रदेश की पांचों सीट से प्रत्याशियों को भारी बहुमत से  जीताकर लोकसभा भेजेगी भाजपा  और प्रदेश की जनता -सुरेश जोशी

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

हरिद्वार, 13 अप्रैल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी पांचों जीतने जा रही है । हमको प्रदेश की जनता का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।   जनता एक बार फिर   से देश का प्रधानमंत्री   मोदी जी को बनाना चाहती  है। प्रेस  क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुरेश जोशी ने कहा कि बूथ स्तर कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर पांचों सीटों पर भाजपा को 70 प्रतिशत से अधिक मत मिलेंगे। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि सबसे पुरानी पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव में कहीं नजर आ रहे हैं। आरोप लगाया कि कांग्रेस परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है। सुरेश जोशी ने कहा कि मोदी सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सैनिकों को भरपूर सम्मान दिया है। मोदी सरकार में महिला आरक्षण बिल पास किया गया और लोकसभा चुनाव में काफी संख्या में महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र में बेरोजगारों को रोजगार और महिलाओं के खाते में पैसा देने की बात कही गयी है। लेकिन यह सब कैसे होगा। इसका कोई खुलासा नहीं किया गया है। कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए दावा किया कि हरीश रावत के मुख्यमंत्री काल में जुमे की नमाज की छुट्टी का आदेश जारी किया गया था। भाजपा तुष्टिकरण राजनीति नहीं करती है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गो को समान रूप से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। यह लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार सौ पार के नारे को जनता का आशीर्वाद मिलेगा। प्रैसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जग्दमनि, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, लोकसभा मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशु चैधरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!