मंत्री बनते ही विरोधी खेमे के नेताजी भी पहुचे बधाई देने पालिका क्षेत्र में लगवायें फ्लेक्स
विभागों का बंटवारा होते ही उतार दिए गए फ्लेक्स


उत्तराखंड उवाच न्यूज
हरिद्वार। कहा जाता है कि आजकल की राजनीति में सिद्वांत एवं समर्थन का कोई भरोसा नही,सत्ता की हनक का अलग ही अंदाज होता है,शायद यही वजह है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हाल में ही किये गये मंत्रिमंडल का विस्तार और पांच के विधायक एवं पूर्व मंत्री मदन कौशिक को मंत्री बनाया गया। फिर क्या था मंत्रिमंडल का विस्तार होते ही नगर में अब तक विरोधी खेमे के नेताओं सहित कई नेताओं ने उनको अपना बताने की कोशिश के तहत कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को आगे बढ़कर शुभकामनाएं दी। इसी कड़ी में शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष ने भी अपने पालिका क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के साथ फ्लेक्स भी लगाए,शायद उनको उम्मीद और आंशका थी कि मदन कौशिक फिर से शहरी विकास मंत्री बनेंगे, विरोधी गुट के इन नेता को भी मदन कौशिक को शहरी विकास विभाग मिलने की उम्मीद रही होगी। दूसरी ओर इस शुभकामना और फ्लेक्स कि खबर से मदन कौशिक के विरोधी गुट में भी राजनीतिक सुगबुगाहट शुरू हो गई।
लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रियों के बीच नये सिरे से विभागों का बंटवारा होते ही इन नेताजी के अरमानों पर पानी फिरा,मंत्री मदन कौशिक जी को शहरी विकास मंत्रालय नहीं मिला,शायद इसलिए तो विभागों का बंटवारा होते ही उन नेताजी ने अगले ही दिन अपना लगवाया गया फ्लेक्स भी हटवा दिया।




