एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में भेल फाउंड्री गेट के सामने आयोजित भागीरथ महोत्सव मेला चलेगा 06 नवंबर तक – मनोज यादव

महोत्सव में मां दुर्गा का पूजन, आरती, गरबा डांस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का दिया जा रहा है संदेश - तरुण  शुक्ला

कमल मिश्रा 

हरिद्वार। भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में भेल फाउंड्री गेट के सामने, धीरवाली रोड, हरिद्वार में आयोजित भागीरथ महोत्सव मेला 2026 जो 06 नवंबर तक चलेगा। इसमें धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। एक माह तक चलने वाले इस महोत्सव में मां दुर्गा का पूजन, आरती, गरबा डांस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जा रहा है।
मेले मे आकर्षक सांस्कृतिक मंच बनाया गया है जिसमे प्रति दिन हरिद्वार के बाल कलाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे। इसमे बीच बीच मे स्टार कलाकार का कार्यक्रम होता है।
सांस्कृतिक मंच व मेले मे प्रवेश नि :शुल्क है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रानीपुर विधान सभा के विधायक आदेश चौहान उपस्थित रहकर दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समिति के अध्यक्ष  मनोज यादव व  प्रवीण बरदिया,  संतोष साहू  , राम चन्द्र यादव ,  शिवनारायण शर्मा के द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर व पटका पहनाकर कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मेले के आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता, भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मनोरंजन को बढ़ावा देने वाला सराहनीय प्रयास बताया।

भागीरथ महोत्सव मेले में बच्चों एवं परिवारों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले तथा आकर्षक मनोरंजन गतिविधियां उपलब्ध हैं। इसके साथ ही खानपान, घरेलू उपयोग की वस्तुओं, कपड़ों, क्रॉकरी, फर्नीचर और अन्य उत्पादों की दुकानें भी लगाई गई हैं। मेले में खरीदारी, मनोरंजन और पारिवारिक मेल-मिलाप का अवसर मिल रहा है।
समिति के संरक्षक सुकरम पाल ने कहा कि भागीरथ महोत्सव मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक विरासत, आपसी भाईचारे और स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने का भी एक प्रयास है। समिति सभी नागरिकों से मेले में सपरिवार पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की।
भागीरथ महोत्सव मेले मे प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे 400 से ज्यादा बच्चो ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श मनोज यादव, संरक्षक  सुकरम पाल, राकेश चौहान, सचिव  परमाल सिंह  कोषाध्यक्ष  प्रवीण बरदिया ,  विजय शंकर चौबे जी, , रामललित, विकास कुचेरिया, रविंद्र यादव  , हरिकेश विश्वकर्मा ,  राजीव शर्मा ,  राकेश रोशन ,  अंशुल गुरव , हिमाशु सैनी, धन्जय यादव , विनोद शाक्य , , रविंद्र उछौली, विमल कुशवाहा , मनोज मांझी ,  आशीष शुक्ला  , विनोद चौहान ,तथा अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक संतोष साहु  ने बताया कि हरिद्वार के अंशिका डांस स्टूडियो, डांसिंग ग्रंथ एकेडमी, नाटयांचल डांस एकेडमी, उत्तराखंड सुर-ताल एकेडमी के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!