हरिद्वार

भेल व्यापार मंडल ने खुले मे शराब पीने पर रोक लगान और पुलिस सत्यापन की मांग उठाई

डॉ हिमांशु द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार

हरिद्वार।  भेल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश चौहानके नेत्रत्व मे भेल उपनगरी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर खुले मे शराब पीने वालो के खिलाफ कार्यवाही एवं भेल मार्केट मे दुकनों मे काम करने वाले नोकरो के सत्यापन की रानीपुर कोतवाल आशुतोष राणा को ज्ञापन दे कर मांग की।
व्यापार मंडलप्रतिनिधियों ने भेल उपनगरी के समस्त मार्केट के सामने एवं सेक्टर 1 शॉपिंग सेंटर व स्टेट बैंक सेक्टर 1 खोकों के सामने खुलेआम कारों मे बैठकर शराब पीना और उसके पश्चात युवकों के द्वारा गाली गलौच व हुडदंग करते है। जिस कारण क्षेत्र का माहौल बहुत खराब रहता है और महिलाएं व परिवार सहित मार्केट मे आने जाने, टहलने व घूमने वालों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है । और क्षेत्र के लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है। पुलिस गश्त बढाने की मांग की उन्होंने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 1 मार्केट के आस पास खाली पड़े स्थानो पर देर रात 12 बजे तक कारों मे बैठ कर शराब पी जाती है जिस कारण आस पास के निवासी रात्रि मे ठीक से सो भी नही पाते है औरआश्लील गलियो से बच्चों पर गलत असर पड़ता है । रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक पुलिस गश्त जाए। ताकि लोग अपने घरों मे चैन से सो सकें। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से सभी मार्केट मे काम करने वाले नौकरों विशेष कर रेस्टोरेंट जहाँ रोजाना नये नोकर दिखाई देते है उनका पुलिस सत्यापन होना अत्यंत आवश्यक है वैसे भी वर्षों से पुलिस सत्यापन नही हुआ है जो सुरक्षा की दृष्टि से होना जरूरी है प्रतिनिधि मंडल मे मुख्य रूप से योगेश श्रीवास्तव नरेश गोयल पृथ्वी सिंह देवेंद्र कुमार, अमित कुमार, शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!