हरिद्वार

भाजपा और चुनाव आयोग देश के लोकतंत्र और संविधान को कर रहे है नष्ट- अमन

भाजपा विभिन्न राज्यों में वोट चोरी के माध्यम से कर रही है सरकार बनाने का काम - मनोज सैनी

 

हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा 14 दिसंबर की दिल्ली में प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड़ रैली की तैयारियों को लेकर नेहरू युवा केन्द्र में बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में विधायक रवि बहादुर और प्रभारी वीरेंद्र रावत ने कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में हरिद्वार से भारी संख्या में कार्यकर्त शामिल होकर रैली को ऐतिहासिक बनाने का काम करेंगे। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि वोट चोरी के माध्यम से भाजपा और चुनाव आयोग देश के लोकतंत्र और संविधान को नष्ट कर रहे हैं जिसके विरोध में 14 दिसंबर को वोट चोर गद्दी छोड़ रैली से देश में बैठी हुई तानाशाह सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार इस देश के लोकतंत्र और संविधान को नष्ट कर वोट चोरी कर रही है जिसके खिलाफ कांग्रेस सड़क से संसद तक लड़ने का काम करेगी।

वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और मनोज सैनी ने कहा भाजपा सरकार में हर वर्ग त्रस्त है उसके बावजूद भाजपा विभिन्न राज्यों में वोट चोरी के माध्यम से सरकार बनाने का काम कर रही है जिसके खिलाफ दिल्ली में प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में भारी संख्या में शामिल होकर इस असंवैधानिक सरकार को करारा जवाब देंगे।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का नारा देकर सत्ता में आई और उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में महिला अपराध में पहले नंबर पर है जो कि शर्मनाक है और यह भी कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं रैली में शामिल होकर रैली को सफल बनाने का काम करेंगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही के विरोध में प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का काम करेंगे।

वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और पूर्व प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर देश की जनता को गुमराह कर रही है और वोट चोरी कर देश की जनता को ठगने का काम कर रही है।

बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सोम त्यागी, विकास सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव,पार्षद महावीर वशिष्ठ, हिमांशु गुप्ता, विवेक भूषण विक्की, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, मयंक सिंह, अकरम अंसारी, वरिष्ठ नेत्री पूनम भगत,प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव नलिनी दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस रचना शर्मा, सविता शर्मा, वीरेंद्र श्रमिक,संजय सैनी ,आरिफ, विशाल अग्रवाल, दिव्यांश अग्रवाल,सागर बेनिवाल, जतिन हाण्डा,हेमंत चंचल, विशाल प्रधान,शिवम गिरी,नमन अग्रवाल, कार्तिक शर्मा,विभास मिश्रा, प्रहलाद सिंह चौहान आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!