हरिद्वार

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम जी महाराज से लिया आशीर्वाद

चार यात्रा व्यवस्थाओंं पर की चर्चा महाराज श्री को बदरी-केदार की प्रतिकृति भेंट की

कमल मिश्रा 

हरिद्वार : 5 सितंबर।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कनखल स्थित जगद्‌गुरू आश्रम मे जगद्‌गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा चारधाम यात्रा के संदर्भ में चर्चा की। उन्होंने श्री बदरी-केदार मंदिर की प्रतिकृति महाराज श्री को सम्मान स्वरूप भेंट की।

इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम जी महाराज को प्रदेश सरकार द्वारा यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में चारधाम सहित विशेषत: श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम को आध्यात्मिक नगर के रूप में विकसित करने के लिए उनकी भूमिका तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में चली चारधाम यात्रा के विषय में जानकारी साझा की।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि उनके चार महीने के कार्यकाल में मंदिरों के जीर्णोद्धार, तीर्थयात्रियों के लिए धामों में सरल सुगम दर्शन, यात्री सुविधाएं हेतु किये प्रयास हुए हाल ही में केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा केदारनाथ तथा हेमकुंड साहिब रोप वे बनाने के संबंध में महाराज श्री को अवगत कराया।

इस अवसर पर शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम  महाराज ने प्रदेश सरकार तथा बीकेटीसी द्वारा किए कार्यों की सराहना की।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!