कनखल निवासी पीयूष तिवारी के भारतीय स्टेट बैंक में PO पद पर चयनित होने पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बधाई

कमल मिश्रा
हरिद्वार। पीयूष तिवारी के भारतीय स्टेट बैंक में PO पद पर चयनित होने पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने उन्हें बधाई दी और साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना के साथ अपना स्नेहपूर्ण आशीर्वाद दिया।

आपको बताते चले कि पीयूष तिवारी जो कि कनखल निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं सीडीओ कार्यालय से रिटायर वरिष्ठ लेखाकार प्रकाश चंद्र जोशी के भांजे है। जिन्होंने अपनी पूरी शिक्षा जोशी जी के यहां रहकर ही प्राप्त की।
इस अवसर पर प्रकाश जोशी ने बताया कि पीयूष ने तीन माह पूर्व ही बरेली में SBI मे Probationary Officer के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। पूर्व में पीयूष का चयन Bank of Baroda मे भी PO पद पर हुआ था और 8 माह सेवा करने के उपरांत SBI मे चुन लिया गया।
इसी अवसर पर हरिद्वार विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने उनके आवास पर पहुंचे और पीयूष को बधाई दी । इस दौरान सभी ने फूल मालाओं से मंत्री जी का स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह के इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश पांडे, कनखल क्षेत्र के अत्यंत लोकप्रिय समाजसेवी भाई मनोज वर्मा, आचार्य पंडित हीराबल्लभ बेलवाल साथ ही विद्वान कर्मकांडी ब्राह्मण पण्डित सतीश जोशी, रमेश जोशी और हर्षित जोशी मौजूद रहे।




