Blog

प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी को जान से मारने की साजिश, पीडिता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी

 

रुड़की( वरिष्ठ संवाददाता इमरान देशभक्त)।सत्ती मोहल्ला निवासी हाजी इरफान खान ने अपनी पुत्री इकरा की शादी हारून खान पुत्र बाबर खान,निवासी कोटरवान मोहल्ला कस्बा व थाना ज्वालपुर के साथ लगभग डेढ़ वर्ष पहले मुस्लिम रीति-रिवाज से की थी।शादी में लड़की के पिता ने शादी का खर्च लगभग दो करोड़ के खर्च की बात बताई गई,इसके बावजूद भी शादी के बाद से लड़की को उसके पति हारून खान व सासु के द्वारा लगातार परेशान किया जाता रहा।लड़की द्वारा बताया गया कि मुझे मारने के लिए घर में बात की जा रही थी।मैंने जब यह बात सुनी और अपने पिता को फोन किया तो मेरे माता-पिता और परिजन मुझे लेने के लिए मेरे ससुराल में पहुंच गए और में इनके साथ अपने घर रुड़की आ गई,वहीं पर मीडिया को जानकारी देते हुए इकरा ने बताया की मेरे पति का किसी गैर मुस्लिम लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है,जिसके चलते मेरा पति मुझे और मेरी बच्ची को भी मारते पीटते है।यहां तक कि मेरा खाना पीना भी काफी दिनों से इन लोगों ने बंद कर रखा था।मेरी सास मुझे शुरू से ही पसंद नहीं करती थी वो अपने बेटे यानी मेरे पति की शादी किसी अन्य जगह करानी चाहती थी।मेरी शादी मेरे ससुर ने कराई थी।मेरा पति हारून मेरी सास के कहने-सुनने में चलता है और बिना बात के मारपीट करता है,जिसके चलते आज मेरा गला दबाने का भी प्रयास किया गया,जिसके लिए मेरे द्वारा कोतवाली ज्वालपुर में इन लोगों के नाम दर्ज एक शिकायत पत्र दिया गया।इस मामले की जाँच कर इन लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त धराओ में मुकद्दमा पंजीकृत किया जाए।इस घटना पर ज्वालापुर सीओ शान्तनु पाराशर ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई की रुड़की से एक लड़की की शादी ज्वालपुर में हो रखी है,जिसमें शादी विवाद पारिवारिक झगड़े के चलते मारपीट व तोड़ फोड़ की गई है,जिसमें नियमानुसार जाँच कर जो भी कार्यवाही बनेगी उस आधार पर मुकद्दमा पंजीकृत किया जाएगा।
प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी को जान से मारने की साजिश, पीडिता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!