कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर नगर विधायक मदन कौशिक का होटल सिटी सेंटर पर हुआ भव्य स्वागत
रवि जैसल ने गदा भेंटकर बाहुबली की उपाधि देकर दी बधाई और शुभकामनाएं

उत्तराखंड उवाच ब्यूरो
जेसीबी में खड़े होकर की गई पुष्पों की वर्षा रहा नया आकर्षण

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर पूर्व सभासद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद की अध्यक्षता में होटल सिटी सेंटर, रेलवे स्टेशन पर फूलों की बरसात, और आतिशबाजी के साथ नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद ने फूल मालाओं से नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का जोरदार स्वागत किया और साथ हीं भाजपा नेता रवि जैसल ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को गदा भेंटकर बधाई और शुभकामनाएं दी। आपको बताते चले कि इस भव्य स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता ने बड़े ही उत्सुकता के साथ कतार में लगी जेसीबी में चढ़कर मदन कौशिक पर फूलों की बरसात की।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद ने कहा कि हरिद्वार सीट पर पांच बार के विधायक मदन कौशिक एक अनुभवी ओर कुशल नेता है । जिनकी काबिलियत पर ही केंद्र नेतृत्व ओर धामी सरकार ने उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया है । उन्होंने कहा कि मदन कौशिक के मंत्री मंडल में शामिल होने से राज्य के विकास में एक नई ऊर्जा और राज्य के विकास में एक सफल मार्गदर्शन भीं मिलेगा।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से राजीव ग्वाडी, युवा भाजपा नेता रवि जैसल , नवीन, जगमोहन कौशल, राजेंद्र भट्ट , पार्षद राजेश शर्मा, सचिन बेनीवाल, श्यामल प्रधान, आशु शर्मा, पार्थ शर्मा, भाजपा नेता चंद्रशेखर कुरल, सचिन गुप्ता, कुलदीप , कमल मिश्रा प्रहलाद , बच्ची सिंह आदि क्षेत्रीय जनता मौजूद रही




