डॉ चिन्मय पण्ड्या ने मुंबई खारघर में होने वाले विशाल अश्वमेध महायज्ञ की तैयारियों का लिया जायजा
प्रधान संपादक कमल मिश्रा
हरिद्वार/नवी मुंबई, 17 फरवरी।
युवा आइकॉन व देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या के नेतृत्व में 21 से 25 फरवरी को खारघर में होने वाले अश्वमेध महायज्ञ की तैयारियां जोरो पर है। अब तक देवात्मा हिमालय का मॉडल, यज्ञशाला में हवन कुण्ड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस हेतु देश विदेश से आये पन्द्रह हजार से अधिक स्वयंसेवी कार्यकर्त्ता जुटे हैं। महायज्ञ में दिल्ली, महाराष्ट्र सहित पूरे देश से अनेक स्वनाम धन्य पधार रहे हैं।
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या जी ने बताया कि अश्वमेध महायज्ञ हेतु 1008 हवन कुण्ड लगभग तैयार हो गए है। हवन कुण्ड बनाने से लेकर पूजन सामग्री तैयार करने के लिए उच्च प्रशिक्षित टीम के नेतृत्व में पांच सौ अधिक भाई बहिन सेवा कार्य में जुटे हैं। युगऋषि पं श्रीराम शर्मा आचार्य, माता भगवती देवी के आदर्श सूत्रों नारी जागरण, कुरीति उन्मूूलन, शिक्षा स्वास्थ्य आदि विषयों पर उत्कृष्ट विचारों वाला पोस्टर के साथ प्रदर्शनी भी लगभग तैयार है। सनातन संस्कृति को अक्षुण्य बनाने वाले संतों, सिद्धों के अमृत वचनों के साथ सफल जीवन के गृह्यतम सू़त्रों और जीवन जीने की कला की ओर प्रेरित करने वाली प्रदर्शनी अपनी भव्यता के साथ आकार लेने लगी हैं। इस अश्वमेध यज्ञ के दिग्विजय अभियान का प्रयोजन भौगोलिक सीमाओं को जीतना या अपनी विचारधारा को थोपना नहीं है, यह तो अपनी समृद्ध परम्पराओं में आये विकारों को दूर कर, आसुरी आक्रमणों को निरस्त कर अपनी सनातन उत्कृष्टताओं को फिर पवित्र, परिष्कृत और समृद्ध बनाना है।
सेवा कार्य में जुटे हजारों भाई बहिनों के लिए चाय नाश्ता से लेकर भोजन की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। यहां जाति भेद से परे होकर स्वयंसेवी भाई और बहनें भावपूर्ण भोजन बना कर परिजनों को प्रसाद खिलाते हैं. इस महायज्ञ में हरेक व्यक्ति अपने-अपने स्तर से सहयोग कर रहे हैं। सभी अपनी प्रतिभा,श्रम, साधन आदि की आहुति दे रहे हैं। कर्मनिष्ठ समाजसेवी, व्यवसायी, आईटी प्रोफेसनल्स, चिकित्सक से लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी अपना हरसंभव सहयोग कर रहे हैं। अखिल विश्व गायत्री परिवार के डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने मुंबई अश्वमेध महायज्ञ सम्बन्धी तैयारियों का निरीक्षण किया और विभिन्न कार्यकारी समितियों के कार्यकर्ताओं तथा स्वयंसेवकों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होनें कार्यप्रगति पर संतोष व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन भी किया। अश्वमेध महायज्ञ की सफलता हेतु कार्पाेरेट पार्क ग्राउण्ड में ही आध्यात्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। इसमें सैकडों की संख्या में साधक गायत्री साधना कर रहे हैं।
वहीं डॉ चिन्मय पण्ड्या ने जाने वाले गायक हिमेश रेशमिया सहित मुंबई के अनेक गणमान्य नागरिकों से मिलकर महायज्ञ के लिए आमंत्रित किया।