हरिद्वार

इस्कॉन के वार्षिकोत्सव में अखिल भारतीय नागरिक महासंघ उत्तराखंड के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति का धमाल

उत्तराखंड उवाच ब्यूरो 

हरिद्वार/उड़ीसा।

इस्कॉन का२३ वां वार्षिकोत्सव इस बार उड़ीसा के भुवनेश्वर शहर में आयोजित किया गया। इस वार्षिकोत्सव में देश भर के कलाकारों ने हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य की ओर से कलाकार  प्रेम प्रकाश धस्माना जी के नेतृत्व में कलाकारों की एक टीम भूवनेश्वर उड़ीसा गई।

टीम के सदस्य प्रेम प्रकाश धस्माना, सुमन धस्माना, रेखा गुप्ता, सविता अग्रवाल,रेनू अनेजा,जया रैना, सुरेखा पालगे व अंशुल आदि कलाकारों ने भाग लिया। प्रेम प्रकाश धस्माना जी के नेतृत्व में कलाकारों ने गढ़वाली लोकगीत – छोरी उडनेडू वेग्या रे चैत की चैतवल्या चैत की चैत्वाल्या चैत की चैतवल्या शिव जी का बागवान सची फूल फुल्या छनाअरे फूल फूल्या छना हा फूल फूल्या छना  गाना गाकर जनसमूह का मनमोह लिया। उड़ीसा के भुवनेश्वर शहर में आयोजित इस समारोह में लगभग दो हजार दर्शक उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!