आस्थाहरिद्वार

गंगा घाट पर गिरिवर नाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा मनाई जाएगी 22 जनवरी तक दिवाली

कमल मिश्रा 

हरिद्वार । राम मंदिर को लेकर लोगों का उत्साह अपने चरम पर है।गिरिवर नाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट ने हरिद्वार के गंगा घाटों पर 11दिन की दीपावली मनाने का फैसला लिया गया है। गिरिवर नाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट की ओर से 251 दीपों का दान गंगा जी में कर इसकी शुरुवात की गई।इससे पहले संस्था से जुड़े लोगों ने घाट की सफाई की। जय श्रीराम के नारों के साथ शुरू वाली इस गंगा दिवाली को 22 जनवरी तक मनाया जाएगा। जिसमे 11 दिनों तक 1100 दीपों को गंगा जी में प्रवाहित कर राम जी के नाम अपनी भावना का संदेश भेजा जाएगा। संस्था के अध्यक्ष कमल बताते है की 11 दिनों तक गंगा घाट पर यह उत्सव मनाया जायेगा जिसमे मां गंगा के माध्यम से राम जी को अपना संदेशा भेजा जायेगा। कमल खड़का ने बताया की दीपों के साथ मनाई जाने वाले यह गंगा दिवाली 22 जनवरी तक चलेगी। रविदेव शास्त्री ने बताया की संस्था काफी समय से सामाजिक कार्यों में लगी हुई है उन्होंने संस्था के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा की संस्था द्वारा जो दिवाली मनाई जा रही है वो बहुत ही अच्छा प्रयास है। रविदेव ने कहा की आज जब सैकड़ों सालों का सपना पूरा हो रहा है तो हर सनातनी का फर्ज है दीवाली मना कर राम जी का स्वागत करे। दीपदान कार्यक्रम में शामिल होने वाली में रवि देव शास्त्री, लोकनाथ सुवेदी, सुशील पाण्डे, नारायण शर्मा, नरेश बेदी, सुजाता बेदी, सपना खड़का, जूना, खुशी, अंश, अनुज जोशी, विक्रांत यादव,राकेश दवान, रामप्रसाद शर्मा, सोभित कश्यप, कृष्णा, अमन सैनी, रज्जो देवी, सचिन राजपूत, हिमांशु

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!