डॉ. भीम राव अंबेडकर ने समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की दिशा दी- मदन कौशिक
डॉ आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने का मार्ग प्रशस्त किया- किरण जैसल

प्रधान संपादक कमल मिश्रा

हरिद्वार। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर बुद्ध विहार चैरिटेबल ट्रस्ट कड़च्छ ज्वालापुर द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । विचार गोष्ठी कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मदन कौशिक कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार तथा विशिष्ट अतिथि किरण जैसल महापौर नगर निगम ने किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भारत के संविधान निर्माता बी आर अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर कहा कि डॉ. भीम राव अंबेडकर ने समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की दिशा दी। उनका संदेश— “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो”आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर महापौर किरण जैसल ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जिन्होंने समानता, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष किया। बाबा साहेब ने कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाए और भारतीय संविधान के माध्यम से छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने का मार्ग प्रशस्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थापक अध्यक्ष विजयपाल सिंह, उपाध्यक्ष – बृजेश कुमार , महासचिव किशन पाल , सचिव – श्यामल कुमार , सुधीर राठौर ,कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष श्रीपाल सिंह, विनीत लांबा, कृष्ण कुमार , हरचंद दास , रमेश भूषण ,सुरेश कुमार , रवि प्रकाश, सुषमा दास, साध्वी ,गौतम कुमार , विनोद आर्य , चंद्र बहादुर , करुणा सागर भंते आदि मौजूद रहे।




