बागेश्वर जनपद में विभिन्न स्थानों पर की जाएगी गैस वितरण
उत्तराखंड उवाच ब्यूरो
बागेश्वर। इण्डेन गैस सर्विस, बागेश्वर द्वारा मंडलसेरा, पीपल चौक, भागीरथी और रीमा में गैस वितरित की जायेगी।
इण्डेन गैस सर्विस, गरूड़ द्वारा मझकोट, सिमार, नरसिंह चौरा, थापलीधार, पिंगलो किटोली, जिजोली और खडेरिया क्षेत्र में गैस वितरित की जायेगी।
इण्डेन गैस सर्विस कपकोट द्वारा आज पोथिंग, कपकोट, खाईबगड़, भराडी बाजार में गैस वितरित की जायेगी।
इण्डेन गैस सर्विस कंडा द्वारा विजयपुर, गनवा सिरौली, धपोली और सातचौरा क्षेत्र में गैस वितरित की जायेगी।
शिखर भारत गैस सर्विस शामा द्वारा आज डंगोली, गलाई, घांघली, वज्युला, चौफुला, बैजनाथ गरुड़ बाजार, टीट बाजार, भराडी, असों, कपकोट, खडलेख, शामा, झोपड़ा क्षेत्र में गैस वितरित की जायेगी।
शुभम गैस एजेन्सी (एचपी) गरूड द्वारा मंडलसेरा, बिलौना, नदीगाव, चामी क्वेराली क्षेत्र में गैस वितरित की जायेगी।
इन सभी एजेंसियों द्वारा अलग अलग विकासखंडों में अलग अलग वाहनों द्वारा गैस आपूर्ति की जायेगी।



