एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

श्री गुरु रविदास लीला समिति का वार्षिक उत्सव का भव्य समापन 

मानव, वस्त्र रंगने और तन धोने से पवित्र नहीं होता जब तक आत्मा शुद्ध और मन साफ ना हो - मदन कौशिक 

कमल मिश्रा

हरिद्वार। श्री गुरु रविदास लीला समिति मोहल्ला कड़छ ज्वालापुर, द्वारा आयोजित 67वें वार्षिक उत्सव का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री , नगर  विधायक मदन कौशिक एवं  वरिष्ठ समाज सेवी  त्रिलोक सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ किया  ।

इस अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास  की जीवन लीला को अभिनय के माध्यम से रंगमंच पर प्रदर्शित करने वालेसभी कलाकारों एवं कार्यकर्ताओं को पुरस्कार प्रदान कर  उनका उत्साहवर्धन किया।

इस  अवसर पर मुख्य अतिथि मदन कौशिक ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास  ने जात-पात ऊंच-नीच और पाखंड वाद के विरुद्ध जीवन भर संघर्ष कियाऔर समाज में फैली हुई बुराइयों का अंत किया। संत रविदास जी ने मानव मात्र को एक समान समझना और समस्त जीवों के प्रति दया करने कामार्ग दिखाया। उनकेद्वारा उनके दोहों में दिया गया संदेश आज भी प्रासंगिक है। संत रविदास जी ने कहा था कि “ऐसा चाहूं राज में जहां मिले सबन को अन्न !

छोट बड़ो सब सम बसें,रहे रविदास प्रसन्न! !! गुरु रविदास जी ने ऐसे संसार की कल्पना की जहां सबको समान रूप से रोटी कपड़ा और जीवन यापन की सुविधा मिले! संत रविदास जी ने बताया कि मानव वस्त्र रंगने और तन धोने से पवित्र नहीं होता जब तक आत्मा शुद्ध और मन साफ ना हो ।

इस अवसर पर  त्रिलोक सिंह  ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

समापन समारोह  को संबोधित करते हुए गुरु रविदास लीला समिति के अध्यक्ष और  अनुसूचित जाति  आयोग के पूर्व सदस्य श्यामल प्रधान ने कहा कि कर्म मनुष्य का धर्म है सत भागे रविदास अर्थ कर्म करना मनुष्य का सच्चा धर्म है । हमे फल की चिंता  के  बिना निरंतर अच्छे कर्म करने चाहिए।  उन्होंने कहा कि  संत रविदास जी के आदर्शों को हमें अपने जीवन में उतारकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहना होगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम में  विशाल मुखिया सदस्य राज्य अनुसूचित जाति आयोग, तीर्थपाल रवि जिला अध्यक्ष कांग्रेस अनुसूचित मोर्चा एवं पूर्व अध्यक्ष रविदास लीला समिति, हीरा सिंह बिष्ट जिला महामंत्री भाजपा, चौधरी बलजीत सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व अध्यक्ष व संयोजक श्री गुरु रविदास लीला समिति  ,संयोजक रवि प्रकाश पप्पू कोषाध्यक्ष राजन कुमार ,सहसंयोजक अशोक हरदयाल,पूर्व संयोजक रमेश कुमार भूषण किशोर पाल, विजय पाल अरविंद नौटियाल सतीश कुमारपवन दबोडिया,कृष्ण कुमार ,कुशल पाल सिंह माo मोदीमल तेगवाल,मेहरचंद पूर्व सभासद पुनीत कुमार पार्षद प्रतिनिधि, किरण पाल सिंह  ऑडिटर, जयंती भूषण, कमल सिंह, विनोद कुमार, सोनित भूषण, अजय मुखिया, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता और दर्शक उपस्थित रहे! इस अवसर पर सभी कलाकारों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!