चिन्मय डिग्री कॉलेज की छात्रा कोमल सैनी और अविनाश भाटिया ने जंतु विज्ञान विषय में प्राप्त किया स्वर्ण पदक

प्रधान संपादक कमल मिश्रा

हरिद्वार। उत्तराखंड में आदर्श डिग्री कॉलेज का दर्जा प्राप्त चिन्मय डिग्री कॉलेज से हर वर्ष कोई न कोई छात्र महाविद्यालय का छात्र नाम रोशन करता चला आ रहा है
महाविद्यालय को अपने ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों पर अत्यंत गर्व है। बताते चले कि महाविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्रा कोमल सैनी एवं क्षेत्र अविनाश भाटिया ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) से एम एससी जंतुविज्ञान (Zoology) में स्वर्ण पदक (Gold Medal) प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
अविनाश भाटिया (बैच 2022–24) तथा कोमल सैनी ने अपने-अपने सत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही कुमारी कोमल सैनी (बैच 2023–25) ने भी अपनी निरंतर मेहनत और लगन से स्वर्ण पदक प्राप्त कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, अनुशासन एवं महाविद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
महाविद्यालय के प्रबंधन, प्राचार्य, निदेशक एवं समस्त प्राध्यापकगण ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह सफलता चिन्मय डिग्री कॉलेज की उत्कृष्टता की परंपरा को और सुदृढ़ करती है।




