देहरादून

मंत्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना पीएम मोदी के मन की बात का 108 वां एपिसोड

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल ने धर्मपुर नगर मंडल के बूथ संख्या 137 में मन की बात कार्यक्रम को सुना। डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में गुजरात की डायरा परंपरा का जिक्र किया। जिसमें एक हास्य कलाकार अपनी बातों से हर किसी को हंसने पर मजबूर करता है लेकिन वह भीतर से कितना संवेदनशील होता है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने सावित्रीबाई फुले के महाराष्ट्र में अकाल पड़ने पर किए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कुडुक भाषा में शिक्षा दे रहे स्कूलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीएम ने मां की बात के जरिए इनोवेशन का हब बन रहे भारत का भी जिक्र किया और इसे पूरे देशवासियों की सामूहिक उपलब्धि बताया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि पीएम ने वर्ष 2023 को उपलब्धियों भरा वर्ष बताया। जिसमें देश पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। जी-20 जैसे सफल आयोजन हुए और चंद्रयान-3 की सफलता भी इसी वर्ष हासिल हुई। यही नहीं नाटू-नाटू गाने ने ऑस्कर जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया। वहीं क्रिकेट वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का पूरे देशवासियों को इंतजार रहता है उनके इस कार्यक्रम के जरिए देश की प्रतिभावान बच्चों को हौसला मिलता है। उनके इस कार्यक्रम से युवाओं महिलाओं और जिंदगी में नए अवसर तलाश रहे लोगों को प्रेरणा मिलती है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मपुर नगर अजय शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गोपालपुरी, निवर्तमान पार्षद राजपाल, आलोक कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास ठाकुर, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!