ऋषिकेशएक्सक्लूसिव खबरें

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में आयोजित  किया गया नमस्ते दिवस कार्यक्रम 

पर्यावरण मित्रों को पीपीई(पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट) किट वितरित की गई

उत्तराखंड उवाच ब्यूरो 

ऋषिकेश/ढालवाला।  पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से नमस्ते दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने पालिका क्षेत्रान्तर्गत सेप्टिक टैंक, सीवर सम्बन्धित कार्य करने व कूड़ा बीनने वालों को पीपीई किट व सुरक्षा उपकरण वितरित किए।

इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती व सफाई निरीक्षक कमल चैहान ने पर्यावरण मित्रों को पीपीई किट के उपयोग, सेप्टिक टैंक में कार्य करने व नमस्ते योजना की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!