Blog

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की शिष्टाचार भेंट 

 

उत्तराखंड उवाच ब्यूरो 

अल्मोड़ा । जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से रानीखेत में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भूतपूर्व राष्ट्रपति को दी । जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा जनपद में पर्यटन,  शिक्षा,  स्वास्थ्य , ग्रामीण विकास  से संबंधित   तमाम विभागीय गतिविधियों की प्रगति के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी।

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने जनपद अल्मोड़ा में संचालित योजनाओं एवं पर्यटन गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि पर्वतीय जिलों के विकास के लिए  बुनियादी और संरचना का शुद्धिकरण अत्यंत आवश्यक है जो कि  विकास की रीढ़ है।

जिलाधिकारी ने पूर्व राष्ट्रपति को जनपद की संस्कृति प्राकृतिक सौंदर्य एवं सामाजिक विकास की दिशा में उठाई जा रहे हैं कदमों की भी जानकारी दी

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!