Blog

समाजसेवी कमल खड़का ने शिवलोक कॉलोनी स्थित आवास पर कन्यापूजन किया

उत्तराखंड ब्यूरो

हरिद्वार, 26 मार्च। के पावन अवसर पर बुधवार को अष्टमी और नवमी का पर्व एक साथ मनाए जाने पर शहरभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही घरों और मंदिरों में कन्यापूजन का क्रम शुरू हो गया, जहां लोगों ने देवी स्वरूप छोटी कन्याओं का विधि विधान से पूजन किया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं के चरण धोकर उन्हें तिलक लगाया और चुनरी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इसके बाद हलवा पूरी और चने का प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद लिया। शिवलोक कॉलोनी स्थित आवास पर समाजसेवी कमल खड़का ने परिवार संग कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

कमल खड़का ने कहा कि नवरात्र में कन्यापूजन का विशेष महत्व होता है। कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी सेवा और सम्मान करने से घर में सुख समृद्धि और ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में संस्कार और आस्था को मजबूती मिलती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!