सार्वजनिक स्थानो व ढाबो में बैठकर जाम छलकाना युवको को पडा भारी, 22 व्यक्तियों मौके से पकड़ कर किया चालान
5500 रुपए का चालान कर भविष्य के लिए दी गई सभी को चेतावनी

कमल मिश्रा
हरिद्वार। शहर में सार्वजनिक स्थानों व होटल ढाबो में शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों को अब पड़ेगा भारी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इसे लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने के दिए आदेश।
इसी कड़ी में आज कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/सब्जी मंडी, गंग नहर पटरी व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले 22 व्यक्तियों को पकड़ कर उनके विरूद्द 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई कर रूपए 5500/ संयोजन शुल्क वसूल किया गया। सभी लोगो को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई है कि कोई भी सार्वजनकि स्थान पर न तो शराब पिलायेग न शराब पियेगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, एस आई मनीष भंडारी, उप नि0 गंभीर तोमर का0रवि, का0 सतवीर सिंह, , का0 सुरेंद्र, का0 देवेंद्र सिंह, का0 दिनेश का0 धर्मेन्द्र सिंह चेतक कर्मी आदि मौजूद रहे




