रुड़की

कोर यूनिवर्सिटी में द्वितीय दीक्षांत समारोह की रही धूम,राज्यपाल ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की बताई अहम भूमिका

वरिष्ठ पत्रकार इमरान देशभक्त 

रुड़की।कोर यूनिवर्सिटी में आज द्वितीय दीक्षांत समारोह बड़े हर्षोल्लास,गरिमामई और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।ये अवसर विश्वविद्यालय परिवार,विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और भावनात्मक रहा।समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया।राज्यपाल ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं,बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा की आधारशिला है।हमें विकसित भारत बनने से कोई रोक नहीं सकता।आज का युवा जाग गया है अब भारत आत्म निर्भर की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।

राष्ट्र निर्माण हो रहा है सभी छात्र अपने संकल्प से भारत को मजबूत बनाएं।उन्होंने उल्लेख किया कि आज एक ओर कोर यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह मनाया जा रहा है,तो दूसरी ओर नई दिल्ली के भारत मंडपम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अंतर्राष्ट्रीय महाकुंभ आयोजित हो रहा है,जो भारत की बढ़ती तकनीकी शक्ति और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है।समारोह के दौरान विभिन्न संकायों के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधियाँ प्रदान की गईं।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एनके गोयल की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा परिसर में स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करता है।उन्होंने विशेष प्रसन्नता व्यक्त की कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को 44 लाख रुपये तक के उच्च पैकेज पर नियुक्तियाँ प्राप्त हुई हैं,जो संस्थान की गुणवत्ता,अनुशासन और उद्योगोन्मुख शिक्षा प्रणाली का प्रमाण है।कार्यक्रम में चेयरमैन जेसी जैन एवं श्रेयांश जैन की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।उन्होंने सभी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन अजय शर्मा द्वारा किया गया,जिससे पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित और आकर्षक बना रहा।इस भव्य आयोजन में विश्वविद्यालय परिवार, अभिभावकगण, गणमान्य अतिथि एवं आमंत्रितजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।पूरे वातावरण में उल्लास,गर्व और उपलब्धि की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी।कोर यूनिवर्सिटी ने एक बार पुनः उत्कृष्ट शिक्षा,नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से स्थापित किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!