Blog

 श्री राम कथा की अमृत वर्षा के अंतिम दिन पंडित कैलाश सेमवाल ने बताई कथा की महिमा,पूर्व मेयर गौरव गोयल ने लिया आशीर्वाद

इमरान देशभक्त 

रुड़की।श्रीराम कथा की अमृत वर्षा के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित कैलाश सेमवाल ने भगवान श्रीराम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान के प्रति भक्ति और समर्पण का भाव ही भक्तों को महान बनाता है।आवास विकास में चल रही कथा में उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा सुनने से भक्तों के सभी कष्टों का निवारण होता है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और भगवान की आराधना करने से भक्तों को कृपा व आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।कथा के अंतिम दिन पंडित जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कथा सुनने से भक्तों को मन की शांति प्राप्त होती है।कथावाचक पंडित कैलाश सेमवाल ने पूर्व मेयर को अपना आशीर्वाद दिया।इस दौरान आशा शर्मा,सुमन कौशिक,योग्यता शर्मा,योगिता कंसल,मीनाक्षी गोयल,बाला गोयल,प्रभा वर्मा,नाना भाटिया, स्वामी भाटिया,सोमनाथ शर्मा,अमित शर्मा,अमित कपूर, मनोज कुमार,मोनिका चौधरी,बृजपाल चौधरी,रीता सैनी,राजेंद्र प्रकाश वर्मा,सागर वर्मा, सार्थक गोयल व तुषार गोयल आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!