बूथ की मजबूती ही भाजपा की विजय का आधार,कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में जुटें
आगामी चुनावों की तैयारियों पर हुआ मंथन,पदाधिकारियों को दिया ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ का मंत्र

इमरान देशभक्त
रुड़की।रुड़की विधानसभा क्षेत्र की भाजपा संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय पर किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह तथा विधानसभा प्रभारी संदीप गोयल ने अपने विचार रखते हुए संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों की तैयारियों के दृष्टिगत संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।इस दौरान “बूथ जीता तो चुनाव जीता” का मंत्र देते हुए कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचने का संकल्प दिलाया गया।कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठनात्मक व्यवस्था है।बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की नीतियों,योजनाओं और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को अपने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने,आम जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहना चाहिए।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने कहा कि संगठन की सफलता के लिए बूथ स्तर पर समर्पित टीम का होना अत्यंत आवश्यक है।प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ करना चाहिए।उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करना कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।विधानसभा प्रभारी संदीप गोयल ने कहा कि चुनावी सफलता के लिए बूथ प्रबंधन,मतदाताओं से निरंतर संपर्क और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बेहद महत्वपूर्ण हैं।प्रत्येक बूथ की स्थिति की समीक्षा करते हुए कमजोरियों को दूर करने तथा संगठन की गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि जब बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा,तभी पार्टी अपने लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त कर सकेगी।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी,राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी,शोभाराम प्रजापति व आदेश सैनीमंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी,सुमित अग्रवाल,अवनीश शर्मा, पवन तोमर,महेंद्र काला, वरिष्ठ नेता चौधरी धीर सिंह,प्रिया प्रवेश,जिला उपाध्यक्ष
संजय अरोडा,सतीश सैनी,नितिन गोयल कोषाध्यक्ष,पंकज नंदा,अमित प्रजापति,गौरव कौशिक,नीलकमल शर्मा,अरविंद गौतम,प्रवीण संधू,राजन गोयल,वैद्य टेक वल्लभ,प्रदीप सचदेवा,पं०दिनेश कौशिक,आशुतोष शर्मा,मनोज मेहरा, सतीश शर्मा,अवनीश त्यागी,ध्रुव गुप्ता,एड०बृजेश त्यागी,नाथीराम सैनी,सौरभ सैनी,मोहित राष्ट्रवादी, सावित्री मंगला,नीरज रंधावा सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अक्षय प्रताप व सागर गोयल ने किया।




