नमस्ते योजना कब अंतर्गत ‘नमस्ते दिवस’ 2026 के अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश द्वारा स्वच्छता कार्मिकों हेतु किया गया सम्मान समारोह का आयोजन

कमल मिश्रा

ऋषिकेश 14 जुलाई 2026। नगर निगम द्वारा नमस्ते योजना के अंतर्गत ‘नमस्ते दिवस’ के अवसर पर नगर निगम कार्यालय में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर शंभू पासवान एवं नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान-पत्र प्रदान किए गए।
इस सम्मान समारोह कार्यक्रम के अवसर पर महापौर द्वारा नमस्ते योजना के अंतर्गत नमस्ते दिवस मनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी कैबिनेट सरकार द्वारा लिए गए निर्णय की प्रशंसा की और स्वच्छता कर्मियों को उनके द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों के प्रति समर्पण एवं निष्ठा जताए प्रदान किया जाने पर धन्यवाद व्यक्त किया गया
कार्यक्रम के अंत में समस्त कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा स्वच्छता शपथ ली गई और कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।




