देहरादून

जन जन की सरकार जन जन के द्वार के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक विस्तार

 

देहरादून 29 जनवरी, 2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन जन की सरकार जन जन के द्वार के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक विस्तार

विशेष कैम्पों के माध्यम से लाखों लोगों को मिला सीधा लाभ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा जनकल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेशभर में जन जन की सरकार जन की द्वार के तहत विशेष कैम्पों का सफल आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रदेश में कुल 20 कैम्प आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से 18,673 लोगों ने विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त किया।

 

अब तक राज्यभर में कुल 504 कैम्पों का आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से 4,08,541 से अधिक नागरिकों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा गया है। यह आंकड़े मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील, सक्रिय और जनोन्मुखी कार्यशैली को दर्शाते हैं।

इन कैम्पों के माध्यम से आम जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। सरकार का यह प्रयास विशेष रूप से ग्रामीण, दूरस्थ और वंचित वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाया जाए और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का समयबद्ध लाभ मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कैम्पों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित की जाए।

 

प्रदेश में आयोजित हो रहे ये कैम्प उत्तराखंड सरकार की सुशासन, सेवा और समर्पण की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित करते हैं तथा आम जनता में सरकार के प्रति विश्वास को और मजबूत कर रहे हैं

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!