धरती पर नर सेवा ही सबसे बड़ा कर्म – प्रकाश चंद्र जोशी
नर सेवा के अंतर्गत श्रीसत्य साईं सेवा समिति द्वारा विवेकानंद कुष्ठ आश्रम लालजीवाला में वितरित की खाद्य सामग्री

कमल मिश्रा

हरिद्वार। श्रीसत्य साईं सेवा समिति द्वारा विवेकानंद कुष्ठ आश्रम लालजीवाला में विशेष नर सेवा ही नारायण सेवा का आयोजन किया गया । जिसमें कुष्ठ रोगियों को कच्चे अनाज के रूप में 30 किलो आटा, 30 किलो चावल, 5 किलो दाल, 5 किलो चीनी, 1 किलो चाय, 5 लीटर तेल सरसों का, 5 किलो नमक एवं 1 किलो मसाले साथ ही सभी को प्रसाद रूप में आम एवं बच्चों को बिस्किट और टॉफी वितरित की गई।

इस अवसर पर आध्यात्मिक समन्वयक प्रकाश चन्द्र जोशी ने बताया कि आध्यात्मिक समन्वयक समिति के कुल 5 सदस्यों ने उक्त नारायण सेवा में अपनी उपस्थिति में कुष्ठ रोगियों की कुशलक्षेम ली गई साथ ही विकलांग पेंशन की प्राप्ति में किसी तरह की असुविधा होने पर तत्काल सूचित करने को कहा गया।
विदित हो कि प्रत्येक कुष्ठ रोगी को शासन द्वारा निर्धारित अंकन Rs1500/प्रतिमाह का भुगतान समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त किया जाता है।




