उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

सोमवार 16 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट मंगल की प्रक्रिया के अंतर्गत पंच पूजाओं का चौथा दिन, बदरीनाथ धाम में बर्फबारी

कमल मिश्रा 

श्री बदरीनाथ धाम/ ज्योर्तिमठ/ गोपेश्वर। 15 नवंबर ।विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट कल सोमवार 16 नवंबर रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे कपाट बंद के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है।उससे पहले आज श्री बदरीनाथ धाम सहित माणा, बामणी तथा निकटवर्ती पहाड़ियों पर बर्फवारी शुरू हो गयी है बदरीनाथ धाम में मौसम सर्द है। उल्लेखनीय है कि कपाट बंद की प्रक्रियाओं के तहत संपादित होनेवाली पंच पूजाएं बीते गुरूवार 12 नवंबर से शुरू हुई।कपाट मंगल के अंतर्गत चौथे दिन आज रविवार 15 नवंबर को श्री लक्ष्मी माता को श्री बदरीनाथ मंदिर आने का आमंत्रण दिया गया। रावल अमरनाथ नंबूदरी ने दोपहर बाद बदरीनाथ मंदिर परिसर स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा कढाई भोग अर्पित किया। चौथे दिन की पूजा में नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी,धर्माधिकारी आचार्य स्वयंबर सेमवाल सहित वेदपाठियों तथा लक्ष्मी मंदिर के पुजारीगणों क्रमश अरविंद डिमरी,जोनी डिमरी संदीप डिमरी, विपिन डिमरी, मुकेश डिमरी तथा समस्त डिमरी पुजारियों ने पूजा-अर्चना संपन्न की।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी श्री बदरीनाथ धाम कपाट मंगल की प्रक्रिया के चौथे दिन अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम पहुंच रहे है भगवान बदरीविशाल के दर्शन करेंगे तथा कपाट मंगल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। जारी संदेश में उन्होंने देश विदेश के श्रद्धालुओं को बधाई दी । बताया कि अभी तक सवा तेईस लाख श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर लिए है।बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने भी कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू होने पर शुभकामनाएं दी है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कपाट बंद की प्रक्रियाओं के अंतर्गत सोमवार 16 नवंबर प्रात: चार बजे श्री बदरीनाथ मंदिर खुलेगा प्रात: अभिषेक पूजा संपन्न होने के बाद दिनभर भगवान बदरीविशाल का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा दिन में 12 बजे भोग लगेगा।अपराह्न 7 बजे से शायं कालीन पूजाएं संपन्न होने के बाद रात्रि 8 बजे से कपाट बंद की प्रक्रियायें क्रमश: शुरू हो जायेगी16 नवंबर रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद होंगे।

आज चौथे दिन की पंच पूजा के अवसर पर , बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती,सदस्य देवी प्रसाद देवली, राकेश भंडारी, धीरज पंचभैया मोनू‌ तथा मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, प्रभारी अधिकारी राकेश सेमवाल, मंदिर अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, संदीप कपरवाण, लेखाकार भूपेंद्र रावत, डा. हरीश गौड़, अतुल डिमरी, संदेश मेहता, संजय तिवारी, राहुल नेगी, राकेश झिंक्वाण प्रमोद मिश्रा, अजीत भंडारी, योगंबर नेगी, दफेदार हरेंद्र कोठारी, संजय भंडारी नारायण भट्ट, हरीश जोशी , सहित श्रद्धालुजन एवं तीर्थयात्री मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!