Blog

भारतीय जनता पार्टी कनखल मंडल द्वारा किया गया योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार। विश्व योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कनखल मंडल में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री  सुनील कुमार सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के  अवसर पर राज्य मंत्री सुनील सैनी जी ने सभी कार्यकर्ताओं को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए ताकि हम सभी निरोगी व स्वस्थ रहे। पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल  ने कहा की योग हमारी संस्कृति की पहचान है हमे सदैव योग से जुड़कर और आने वाली पीढ़ी को भी योग के प्रति जागरूक करना चाहिए
इस अवसर पर बड़े अखाड़े के महंत गोविंद दास,  मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरा बिष्ट,  भाजपा नेता प्रमोद शर्मा  योग गुरु राहुल, पूर्व मंडल महामंत्री अनिमेष शर्मा ,  मनीष गुप्ता सर्वेश प्रजापति  दिनेश कालरा, धीर सिंह  अजय कुमार  राजकुमार शर्मा  अजय राजपूत , सुभाष,  प्रेम सिंह जीता  समेत क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!