हरिद्वार

राज्य स्तरीय हॉकी अण्डर-18 प्रतियोगिता का  समापन

कमल मिश्रा 

हरिद्वार 02 फरवरी, 2026

जिला क्रीडा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरुंग ने जानकारी देते हुए बताया है कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून, जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में राज्य स्तरीय हॉकी अण्डर-18 प्रतियोगिता का आज चौथे दिन समापन किया गया। प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शिवालिकनगर हरिद्वार राजीव शर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के चौथे दिन के मैचो के परिणाम निम्न प्रकार रहे-

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाईनल मैच जनपद हरिद्वार (बी) एवं जनपद उधमसिंह नगर के मध्य खेला गया जिसमें हरिद्वार (बी) की टीम ने जनपद उधमसिंह नगर को 3-0 से हराकर फाईनल मैच में अपनी जगह बनायी।

प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाईनल मैच जनपद हरिद्वार (ए) एवं जनपद देहरादून के मध्य खेला गया जिसमें जनपद हरिद्वार (ए) की टीम ने जनपद देहरादून को 6-0 से हराकर फाईनल मैच में पहुँची ।

प्रतियोगिता का फाईनल मैच हरिद्वार (ए) एवं हरिद्वार (बी) के मध्य खेला गया, रोमांचक मुकाबले में दोनो ही टीम ने एक दूसरे को बराबर की टक्कर दी, 50 मिनट तक दोनो टीम 1-1 की बराबरी पर रही,अन्तिम क्षणों में हरिद्वार (बी) की टीम ने एक और गोल करके हरिद्वार (ए) को 2-1 से हराकर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली |

निर्णाय भूमिका में अमित कटारिया, अमित नेगी, हरीश नेगी, महिमा भण्डारी, परमिता गौतम, सौरभ पटवाल रहे।

इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, सचिव जिला क्रिकेट एशोसिएशन इंद्रमोहन बर्थवाल , सहायक प्रशिक्षक शिखा बिष्ट, दीपक चन्द्र जोशी, अनुराग राठी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रजापति कुकरेती, कनिष्ठ सहायक मुकेश भट्ट, विक्रम सिंह सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!