रुद्रप्रयाग

श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे शारदा पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज 

 

श्री केदारनाथ धाम: 21 अक्टूबर। श्री शारदा पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज आज श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।

श्री केदारनाथ धाम पहुंचने पर श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनका स्वागत किया।

शंकराचार्य जी ने भगवान केदारनाथ की रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की तथा जगत कल्याण की कामना की।दर्शनों के पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने महाराजश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान पुजारी शिवशंकर लिंग पूर्व कार्याधिकारी/ समन्वयक आरसी तिवारी,वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल आदि मौजूद रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!