कांवड़ मेला 2026 की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर एडीएम टिहरी शैलेंद्र सिंह नेगी ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ की समीक्षा बैठक,

कमल मिश्रा
टिहरी/ मुनि की रेती। कांवड़ मेला 2026 की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर एडीएम टिहरी शैलेंद्र सिंह नेगी ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने जानकी झूला, ढालवाला पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया।
शुक्रवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला सभागार में एडीएम टिहरी शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में कांवड़ मेले की तैयारियों व व्यवस्थाओं हेतु सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने विद्युत पोलों व उससे सटी वायरों पर करंट का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। ऐसी स्थिति में उन्होंने सभी अधिकारियों को तत्काल विद्युत विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए, साथ ही आवश्यकता वाले स्थानों पर्याप्त सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। कहा कि मेला अवधि के दौरान यदि किसी भी प्रकार की समस्या सफाई, विद्युत, पेयजल आदि हो तो तत्काल सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जाए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आकस्मिक स्थितियों के लिए तैयार रहने व फील्ड पर लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। कहा कि मेले के दौरान व्यवस्था के साथ विकल्प भी बनाएं रखें। इसके बाद एडीएम ने सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ जानकी झूला पार्किंग, ढालवाला पार्किंग व आसपास स्थल का निरीक्षण किया।
मौके पर उपजिलाधिकारी आशीष घिल्ड़ियाल, अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग कमल सिंह, सहायक अभियंता दर्मियान सिंह असवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सत्ती, कर निरीक्षक आकाश अग्रवाल व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



