हरिद्वार

स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल, में निःशुल्क आयुर्वेद मर्म चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

देश प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ्य जीवन प्रदान करना ही स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी का उद्देश्य- डॉ संजय शाह 

 

उत्तराखंड उवाच ब्यूरो 

हरिद्वार। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल, अवधूत मंडल आश्रम, में दिनांक 23 सितंबर 2026 को प्रातः 9:00 से दोपहर 2:00 बजे निःशुल्क आयुर्वेद मर्म चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर के बारे  में जानकारी देते हुए चिकित्सालय के निदेशक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संजय शाह  ने बताया कि  इस  शिविर में पूर्व कुलपति, उत्तराखंड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, डॉ. सुनील जोशी द्वारा मर्म चिकित्सा एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। शिविर के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों एवं मर्म चिकित्सा द्वारा जागरूक किया जाएगा।

शिविर के दौरान निःशुल्क BMD (हड्डियों मे कैल्शियम की जांच) तथा Uric Acid की जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

ज्ञात हो कि स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल मे इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर के माध्यम से मॉडर्न चिकित्सा पद्धति एवं आयुर्वेदिक, योग अभ्यास और पंचकर्म द्वारा उपचार किया जाता है।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग समय पर आकर मर्म चिकित्सा शिविर का लाभ उठा सकता है।

शिविर का स्थान:

स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल, अवधूत मंडल आश्रम, हरिद्वार

दिनांक: 23 सितंबर 2026

समय: प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

संपर्क सूत्र:

8979799922, 8979799944

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!