हरिद्वार

परम पूज्य गुरुदेव का पावन सानिध्य था तीर्थ के सामान- महंत प्रेमदास महाराज

 

हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद)। खड़खड़ी स्थित श्रीअवधूत चंदन कृष्णा देव घिसा पंथी आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री श्री 1008 ब्रह्म दास जी महाराज की छटी वर्षी के अवसर पर आश्रम के श्रीमहंत प्रेम दास  महाराज के पावन सानिध्य में एक विशाल संत समागम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए श्रीमहंत रवि देव महाराज ने कहा गुरु की पावन शरण पावन गंगा की धार के सामान कल्याणदाई है जो तन मन को अपने पावन वचनों से धन्य कर देती है एवं इस मानव जीवन को सार्थक कर देती।

इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम के श्रीमहंत प्रेम दास महाराज ने कहा परम पूज्य श्री श्री 1008 अवधूत चंदन कृष्ण देव जी महाराज तथा परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 ब्रह्म दास जी महाराज इस पृथ्वी लोक पर एक पावन तीर्थ के सामान थे उनका पावन मार्गदर्शन भक्तों के जीवन का उद्धार कर उन्हें भगवान श्री राम भगवान श्री हरि की भक्ति प्रदान करता था उनके ज्ञान का तपोबल आज भी आश्रम तथा भक्तजनों के बीच विद्यमान है परम पूज्य गुरुदेव इस पृथ्वी लोक पर साक्षात ईश्वर की प्रतिमूर्ति थे उनके पावन वचनों की सार्थकता हमारे मानव जीवन को सार्थक करती है।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर राम मुनि महाराज महामंडलेश्वर अनंतानंद महाराज, महंत रवि देव महाराज, महामंडलेश्वर चिद विलासानंद महाराज, कोठारी महंत राघवेंद्र दास महाराज सचिव महंत राघवेंद्र दास महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज,परवीन कश्यप ठाकुर मनोजानंद सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button